शपथ के बाद पूरी तरह एक्शन में दिख रहे है CM सम्राट चौधरी

शपथ के बाद पूरी तरह एक्शन में दिख रहे है CM सम्राट चौधरी। CM बनते ही सम्राट चौधरी का पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'आज से ही मैं काम करना शुरू कर देता हूं'। 'बिहार के लोग पूरी तरह संतुष्ट रहें'। विकास और सुशासन पर रहेगा सरकार का फोकस रहेगा।

शपथ के बाद पूरी तरह एक्शन में दिख रहे है CM सम्राट चौधरी
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटनाः शपथ के बाद पूरी तरह एक्शन में दिख रहे है CM सम्राट चौधरी। CM बनते ही सम्राट चौधरी का पहला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'आज से ही मैं काम करना शुरू कर देता हूं'। 'बिहार के लोग पूरी तरह संतुष्ट रहें'। विकास और सुशासन पर रहेगा सरकार का फोकस रहेगा।

'केंद्र और राज्य के तालमेल से चलेगी सरकार'। 'बिहार में लागू होगा डबल इंजन का असर' है। नरेंद्र मोदी मॉडल पर काम करने की बात भी उन्होंने कही।नीतीश कुमार मॉडल को CM सम्राट चौधरी ने काफी अहम बताया। विकास, कानून-व्यवस्था और रोजगार पर जोर देने की बात कहते हुए CM सम्राट चौधरी ने कहा कि नई सरकार से जनता की उम्मीदें बढ़ीं हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर जल्द फैसला संभव होगा। 

आपको बता दे कि बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिला। सम्राट चौधरी 10.50 बजे सीएम पद की शपथ ली। वे भाजपा के पहले और राज्य के 24 वें मुख्यमंत्री हैं। उनके अलावा दो डिप्टी सीएम (बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी) ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

बिहार में हो रहे इस बड़े पॉवर ट्रांसफर का गवाह बनने के लिए जेपी नड्डा समेत NDA के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथग्रहण समारोह के लिए लोकभवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। अब नेताओं के लगातार रिएक्शन सामने आ रहे हैं और राजनीतिक हलचल तेज है। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।